अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। 26 मई बुधवार से शुरू हुए टीकाकरण रथ द्वारा जलालपुर के भटकेसरी पंचायत में नोनिया टोली रूसी, आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र में टीकाकरण किया गया। बुधवार को 120 व्यक्तियों को जिनकी उम्र 45 वर्ष से ऊपर है को टीका लगाया गया। बताते चलें कि भटकेसरी पंचायत में 45+ के व्यक्तियों की संख्या 1084 है। जिनमे 616 लोगों को वैक्सीन अभी तक नहीं लगाया जा सका है। जबकि18+ आयु वर्ग मे 468व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जा चूका है। टीकाकरण टीम 1 मे डा निशांत प्रभाकर, सुशील कुमार सिंह, एएन एम नीतू कुमारी वहीं टीम 2 मे डा मेघनाथ प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार मस्ताना, ए एन एम गीता कुमारी जबकि नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक पासवान कर रहे थे। वहीं सुबह 9बजे जलालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से बीडी ओ अरविन्द कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा महेन्द्र मोहन ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण रथ को रवाना किया। मौके पर प्रशांत दूबे तथा अन्य कर्मी भी उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग