पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में कोरोना पर काबू पाने के लिए गांव गांव में जाकर वैक्सीनेशन के लिए कोरोना वैक्सीन एक्सप्रेस चलाई जा रही है जो ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को वैक्सीन देगी।यानी गांव वालों को वैक्सीन लेने के लिए प्रखंड स्तर के वैक्सीनेशन सेन्टर पर नही जाना पड़ेगा। बुधवार को पीएचसी मशरक के परिसर से बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा और पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने कोरोना वैक्सीन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए वैक्सीन रथ को गांवों में भेजा जा रहा है मशरक प्रखंड क्षेत्र में प्रतिदिन दो रथ गांवों में पहुंच वैक्सीनेशन करेगी।रथ के माध्यम से 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देगी।इस रथ से वैक्सीन लेने के लिए न स्लाट बुक की चिंता रहेंगी न ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की झंझट होगी। ग्रामीण इलाकों के लोग ऑन स्पाॅट रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवा सकतें हैं।इससे ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन कार्य में तेजी आएगी। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्रतिदिन दो कोरोना वैक्सीनेश मोबाईल वैन ग्रामीण इलाकों में जाएगा जिसमें एक आरबीएसके चिकित्सक, कार्यपालक सहायक,आशा और एएननम रहेंगी।जो प्रतिदिन 200 लोगों को वैक्सीन देगी।साथ ही पीएचसी से कोरोना जांच दल भी ग्रामीण इलाकों में जाकर प्रतिदिन जांच कर रहा है। जिससे सुदूर ग्रामीण इलाकों के लोग कोरोना जांच के लिए पीएचसी स्तर पर नही पहुंच सकतें हैं ऐसे लोगों को मदद मिलेगी।वही उन्होंने कहां कि सभी लोग ध्यान दें गांवों में वैसे लोग जो अभी वैक्सीन नही लिए हैं उनको वैक्सीन दिलवाने में आप मददगार साबित हो। बुधवार से शुरू हुआ वैक्सीनेशन रथ पूर्वी पंचायत के हनुमानगंज और बहरौली पंचायत के बहरौली गांव में जायेगा। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा, प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश,शिक्षक अरूण कुमार पाठक उर्फ विक्की बाबा, यूनिसेफ बीसीएम कुमुद रंजन, एएनएम गीता देवी,प्रतिमा कुमारी, जीएनएम पुजा मणी मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग