राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बाढ़ पीड़ितों को अनदेखी कर, अपने चेहते को मुखिया पति ने सहायता राशि दिलाने की कवायद की शुरू

नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।

दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के विश्वम्भरपुर पंचायत के पांच वार्डो में पिछले वर्ष आयी बाढ़ में हर घर करीब एक माह तक डूबा रहा लेकिन बाढ़ पीड़ितों के बीच अब तक राशि नही मिली है लेकिन जो बाढ़ से प्रभावित नहीं थे वैसे लोग को बाढ़ की राशि भेजी जा रही है पंचायत के अंतर्गत अपनी सामाजिक भूमिका अदा करने वाले सामाजिक युवाओ में अरुण गिरी ,मनोज कुमार, लक्ष्मी साह तथा विमलेश सिंह ने बताया कि इस पंचायत की मुखिया महिला है लेकिन इनके पति अनिल पांडेय जो पंचायत के कार्य करते है वही बाढ़ प्रभावित परिवार के सूचि बनाये है जिसमें व्यापक पैमाने पर गरबरी की गई है अभी जो बाढ़ पीड़ितों की जो राशि भेजी जा रही है उसमें एक ही परिवार के कई सदस्य का नाम है साथ ही शिक्षक और पेंशनर तक बाढ़ पीड़ित बनाये गये है यह एक गंभीर मामला है।

विश्वम्भरपुर पंचायत के वार्ड 13 धनौती गांव, वार्ड 15 रघुनी टोला, वार्ड 14 बलि टोला, वार्ड 11 पुरनाडीह तथा वार्ड 10 पथरा बीन टोली बाढ़ से हर घर डूबा था लेकिन यहां के एक भी लोग को बाढ़ राशि नही भेजी गई लेकिन मुखिया पति ने वोट की राजनीतिक करते हुए सिसौनी, और अपने पैतृक गांव संझा में जो अपने चहेते लोग है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने की कोशिश की है।

इस सम्बंध में अंचल पदाधिकारी राजीव प्रकाश राय ने बताया कि यह प्रथम फेज की सूची है दूसरे फेज में सभी छूटे परिवार को राशि भेजी जायेगी। वही मुखिया विधा देवी के पति अनिल पांडेय के  इस नंबर 6202963744 पर कॉल करने पर फोन नही उठाये फोन नही उठाना इनके फितरत में शामिल है।

देखें लिस्ट…👇👇👇👇👇📄📄📄

Bishwambharpur panchayat flood victim list