तरैया में हड़ताली खत्म होते ही शिक्षकों ने बीआरसी में किया योगदान
तरैया (सारण)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रदेश इकाई और शिक्षा विभाग के अपर सचिव के पत्रांक 206 दिनांक 04 मई 2020 के बीच हुए समझौते पर प्रखण्ड के नियोजित शिक्षकों ने अपना हड़ताल मंगलवार को समाप्त कर दिया। कॅरोना महामारी और लॉक डाउन के कारण विद्यालय बन्द होने से प्रखण्ड के सभी पंचायत एवं प्रखंड शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय तरैया में अपना-अपना योगदान दिया। ज्ञातव्य हो कि नियोजित शिक्षक अपनी सात सूत्री माँगों को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर थे।प्रखण्ड शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने बताया कि कोरोनो और लॉक डाउन के बीच बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव एवं शिक्षक नेताओं के बीच हुए बातचीत में शिक्षकों की माँगों पर कोरोना महामारी के बाद विचार करने के अश्वाशन पर शिक्षक हड़ताल खत्म कर अपना योगदान बीआरसी कार्यालय पर दे रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग