150 जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का हुआ वितरण
बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड के मानोपाली एवं सहाजितपुर पंचायत के 150 चिन्हित लोगों के बीच भाजपा नेता अजित सिंह के द्वारा रासन सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा नेता ने बताया कि दोनों पंचायतो में राशन कार्ड से वंचित लोगों की सूची तैयार कर चावल, दाल, आटा, करुतेल, सोयाबीन, साबुन बिस्किट आदि राहत सामग्री प्रदान की गई।ताकि लॉक डाउन की अवधि में जरूरतमंदों को परेशानी न उठानी पड़े। वही प्रतिदिन शाम में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच हरी सब्जी का भी वितरण करने की बात बताई गई। मौके पर उतरी मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ओझा,नंद कुमार सिंह,परमेश्वर महतों सहित कई लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग