बनियापुर में हड़ताल समाप्त होते हीं शिक्षकों ने बीआरसी पर किया योगदान
बनियापुर(सारण)। शिक्षा विभाग के अपर सचिव एवं शिक्षक संघ के शीर्ष नेताओं के बीच ग हुई सकारात्मक वार्ता के बाद मंगलवार को हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय में बीईओ के समक्ष अपना योगदान दिया। इसके पूर्व योगदान कब और कहाँ होगा को लेकर शिक्षक समुदाय दोपहर तक हलकान रहे। कभी एचएम के पास तो कभी सीआरसीसी के पास योगदान करने को लेकर शिक्षक ग्रुप में मैसेज वायरल होते रहे। जिसको लेकर लॉक डाउन की स्थिति में भी शिक्षकों को विद्यालय,सीआरसी और बीआरसी तक दौड़ लगानी पड़ी। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिला शिक्षिकाओं को झेलनी पड़ी। हालांकि बीआरसी केंद्र पर बीईओ द्वारा अलग अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी। जिससे शिक्षकों को योगदान के दौरान काफी सहूलियत हुई। बावजूद इसके प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षकों के काफी संख्या में पहुँचने से सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो सका। ऐसे में प्रखण्ड मुख्यालय के समीप ही काफी संख्या में घंटो भीड़ जुटे रहना स्थानीय लोगो में चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में बीईओ रामनाथ बैठा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारियो के आदेश के आलोक में हड़ताली शिक्षको का बीआरसी में योगदान करया गया। जहाँ सोसल डिस्टेंसिंग को लेकर एहतियात बरती गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग