देशी शराब कांड के धंधेबाज गिरफ्तार
तरैया(सारण)। प्रखंड के एसएच 73 पर रामबाग लक्ष्मी रानी होटल के समीप से जप्त 06 हजार लीटर देशी शराब कांड के धंधेबाज भलुआ शंकरडीह गाँव निवासी प्रीतम राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया शराब कांड संख्या 37/20 का फरारी अभियुक्त था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।ज्ञातव्य हो कि 07 फरवरी 20 को रामबाग लश्मी रानी होटल पर खड़े एक ट्रक से 6000 लीटर देशी शराब बरामद किया गया था। जिसमें पाँच शराब कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग