भाकपा माले ने कार्डधारी व बिना कार्डधारी सबको तीन माह तक फ्री राशन देने की मांग को ले दिया धारना
पानापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोरहाॅ में भाकपा माले के जिला सचिव सभापति राय के आवास पर दर्जनों कार्यकर्ताओ ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सोसल डिसटेन्स का ध्यान रखा गया।माले कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार से माँग का तख्ती लेकर धारना पर बैठे थे। उनके माँग में मुख्य मुख्य रूप से पीएम केयर फंड से सभी मजदूरों को सकुशल घर पहुँचाए, पीएम केयर फंड से सभी मजदूरों को दस हजार रूपये गुजारा भत्ता दो,तथा काम की गारंटी करो, सभी मारे गए मजदूरों को पीएम फंड से बीस बीस लाख रूपये देने तथा बीना कार्डधारी सहित सभी मजदूरों को तीन माह तक फ्री राशन देने की गारंटी देने की मांग को लेकर धरना दिया। धरना स्थल पर जिला सचिव सभापति राय, सुशील पाण्डेय, लगन राम, गौतम प्रसाद, बीरेन्द्र राय, पुन्यदेव राय, रविन्द्र मांझी, कपूरचन्द साह, नागेन्द्र कुशवाहा, चन्देश्वर सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग