नदी में मछली मारने के दौरान मिट्टी का चट्टान गिरने से चार लोग घायल
मांझी(सारण)। प्रखंड के मंगलवार की सुबह फतेहपुर गांव के सामने सरयू नदी के दियारे में मछली पकड़ने गए चार मछुआरों के ऊपर मिट्टी का एक बड़ा चट्टान आ गिरा जिसमें चारों दब गए। चट्टान के नीचे आंशिक रूप से फंसे तीन लोग क्रमशः विशेश्वर साहनी बीर बहादुर साहनी तथा वकील साहनी किसी तरह निकलने में सफल रहे। उधर मिट्टी के चट्टान के नीचे बुरी तरह फंसे राजकिशोर साहनी मिट्टी के अत्यधिक दबाव के कारण बेहोश हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे जीवित अवस्था में बाहर निकाल लिया। बाद में उसे मांझी पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे चिंताजनक स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग