पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक। (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के जजौली पंचायत के धरमासती बाजार पर शादी समारोह के लिए सामान खरीदने आ रहें व्यक्ति को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक शख्स की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मामले में मृतक के घायल भाई राम बाबू राय ने थाना पुलिस में आवेदन दिया जिसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया।मामले में घायल राम बाबू राय ने बताया कि वह अपने भाई रविन्द्र राय के साथ माड़ो मटकोर के दिन शादी का समान खरीदने बली बिशुनपुरा गांव से धरमासती बाजार पर आये थें वही से वापस जाने के दौरान अनियंत्रित मोटरसाइकिल बीआर- 29पी 3501 सवार संतोष राय पिता सत्येन्द्र राय ने लापरवाही से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए घायलों में भाई की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया जहा उनकी मौत हो गई वही वे घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग