पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)।मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव के दो भाई बुधवार को सड़क दुघर्टना में घायल हो गए जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक बंगरा बाजार पर मोबाईल का दुकान चलाता था । गुरूवार की सुबह बंगरा बाजार पर रविन्द्र प्रसाद यादव की अगुवाई में मृत दुकानदार की आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमें दर्जनों दुकानदार शामिल हुएं। मौके पर मृत दुकानदार की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर रविन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि बुधवार को दोनों भाई दवा खरीदने मशरक जा रहे थे कि बंगरा पेट्रोल पंप के पास ही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों भाईयों को कुचल दिया जिसमें मोबाईल दुकानदार तिजू कुमार की मौके पर ही मौत हो वही उसका भाई निरंजन कुमार घायल हो गया। मौके पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। वही घटना की सूचना पर बंगरा बाजार के दुकानदारों ने शोक सभा का आयोजन किया।मृत बेहद ही मिलनसार व्यक्तित्व का आदमी था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग