राष्ट्रनायक।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर पंचयात के संझा गांव के एक नाबालिग लड़का के नाम से जॉब कार्ड बनाकर उस पर पैसा का उठाव किया जाने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार संझा गांव निवासी स्व रविन्द्र ओझा की विधवा पत्नी व इनके नाबालिग पुत्र निशांत कुमार का मनरेगा में जॉव कार्ड खोल दिया गया और कागज में मजदूर बनाकर उससे कार्य कराया जा रहा था और इस दोनों के नाम से पैसा का उठाव भी किया गया लेकिन माँ बेटा इस बात की जानकारी नही की वह मनरेगा में मजदूरी भी करती है पुत्र निशांत का जन्म वर्ष 2001 में हुआ है और जॉब कार्ड 2016 में खोल दिया गया संझा गांव में ही सेंट्रल बैंक की सी एस पी से पैसा का निकासी धोखे से कराया जाता रहा है वही पूरी मामला का सूत्र धार पंचायत की मुखिया विधा देवी है वही मुखिया विधा देवी ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है जब मां बेटा को खुद का जॉब कार्ड खोलने की बात सामने आयी तो पुत्र निशांत तत्काल एक आवेदन जिला पदाधिकारी सारण को देकर जांच कराने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग