राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने नजर आया है लॉकडाउन के दौरान खुली हुई दुकान को जब पुलिस अधिकारियों का दल बल समेत बंद कराने पहुंचा तब एक जगह पर कुछ दुकानें खुली मिलने पर पुलिस वालों ने दुकानदार और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात पर बहस हो गई इसके बाद पुलिस वालों ने उस दिव्यांग दुकानदार को पहले जमकर पीटा और फिर उसे थाना प्रभारी द्वारा जूतों से मारा गया यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है ।
और दोषी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ यहां के लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं यह पूरी घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के सितलपुर बाजार स्थित सितलपुर स्टेट बैंक परिसर के पास अवस्थित दुकान की है जहां लॉक डाउन के अवसर पर खुली दुकानों को बंद करवाने पहुँचे दिघवारा अंचल अधिकारी एवं दिघवारा थनाध्यक्ष दिनेस कुमार दास का है।
प्रशासन के करवाई का विरोध जताने पर उक्त दिव्यांग दुकानदार को जहां पुलिस ने घसीटा वही थानाध्यक्ष ने पैर से फुटबॉल की तरह किक मारते दिखाई दिए।वही इस घटना के बाद प्रसासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है।दिव्यांग दुकानदार के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार और प्रसासन के लोगो द्वारा की गई इस अमानवीय हरकक्त का घोर निंदा हो रहा हैलोग इस घटना के वीडियो को देख कर दिव्यांग से दुर्व्यहार के दोषीयों पर उचित करवाई की मांग कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग