पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क दुघर्टना गढ़े में पलट गई जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार बाल बाल बच गए। मामला है कि तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से शादी समारोह से सिवान जिले के दुरौधा लौटने के क्रम में कार का टायर फट गया जिससे कार असन्तुलित होकर देवरिया बाजार लके पास गड्ढे में पलट गई।कार को स्थानीय ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से निकाला गया।कार का नम्बर डीएल 8 सी जेड 8914 है जो राजन कुमार गिरि की बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग