राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में शुक्रवार को मकान बनाने को खोदे गए नीव को लेकर पड़ोसी द्वारा जमकर मारपीट की गई, जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायलों की पहचान पदमौल गांव निवासी स्व होतीलाल माँझी के 45 वर्षीय पुत्र शम्भू माँझी, शम्भू माँझी दो पुत्र 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार व 22 वर्षीय नितेश कुमार के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि मकान बनाने में पिलर देने के लिए खोदे गए गढ़े में जबरन पड़ोसी के द्वारा पानी गिराया जा रहा है, जिसे रोकने गए, इसी को लेकर शुक्रवार को मारपीट की गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकिसको ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग