राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। क्षेत्र में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रखंड स्तर पर पूरी प्रशासनिक टीम लगी हुई है। जिसको लेकर कई तरह से लोगों को जागरूक करने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में रेफरल अस्पताल द्वारा पंचायतों के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए चलाए जा रहे 45+ टीकाकरण एक्सप्रेस के तहत गुरुवार को टीकाकरण रथ चैनपुर पंचायत में पहुँचा। चैनपुर पंचायत अन्तर्गत मध्य विद्यालय खराटी एवं मध्य विद्यालय उर्दू गलिमापुर में दस-दस लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। वहीं रेफरल अस्पताल तरैया में चार लोगों ने कोविड-19 का वैक्सीन लिया। रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि टीकाकरण रथ के टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रोस्टर के हिसाब से गांव-गांव एवं टोलों में जाकर लोगों को जागरूक कर टीका लगाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को कोविड-19 वैक्सीन लगाकर सभी सुरक्षित हो जाए, ताकि कोरोना को पूरी तरह से खात्मा किया जा सके। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया की टीकाकरण एक्सप्रेस द्वारा दूसरे दिन चैनपुर पंचायत के बीस एवं रेफरल अस्पताल में चार लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि माधोपुर पंचायत के अरदेवा गांव स्थित पंचयात भवन पर शुक्रवार 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जायेगा। इधर गुरुवार को रेफरल अस्पताल तरैया एवं अन्य स्थानों पर कैम्प लगाकर दो सौ लोगों का रैपिड एंटीजन कीट से कोविड-19 का जांच किया गया। जिसमें एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। बाकी सभी व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। पन्द्रह व्यक्तियों का सैम्पल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग