राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विगत दिनों मांझी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में नवविवाहिता की हत्या मामले में माझी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही बाकी लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों 25 मई को माड़ीपुर गांव में कथित रूप से नवविवाहिता की हत्या गला घोट कर कर दी गई थी। जिसमें मृतिका के पिता कांग्रेश शर्मा ने मृतिका के ससुराल वालों पर केस दर्ज करा कर नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं ।जबकि मृतिका के पति पप्पू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । मृतका के चाचा विनोद शर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर 2020 को पूरे धूमधाम से शादी की गई थी । लेकिन दहेज के दानवो ने दहेज के लिए पांच माह बाद ही मार डाला। शादी के बाद कुछ दिन ठीक ठाक चला। लेकिन कुछ ही दिन बाद प्रताड़ित करने लगे और अंत में मार ही डाले ।वहीं ग्रामीणों में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की भी चर्चा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग