राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ा, दूसरा पीएमसीएच रेफर

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सड़क दुर्घटना में घायल दो बाइक सवार युवकों में से सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हेमंत कुमार की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मनन प्रसाद को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसकी चिकित्सा हो रही है। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक एकमा थाना क्षेत्र के केशरी गांव से सीवान जिले के सीसवन प्रखण्ड के ग्यासपुर गांव में तिलकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान रसूलपुर थाना क्षेत्र में रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती के निर्देश पर सूचना पाकर गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे रसूलपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक गणेश प्रसाद व पुलिस बल के द्वारा तत्परताके साथ समुचित उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में पहुंचाया गया था। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए समुचित उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया था।