राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय, महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं प्रभारी महासचिव विनय मोहन ने प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह के हवाले से बयान जारी कर सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सर्वोदय उच्च विद्यालय हरिनगर, मस्तीचक के पूर्व प्रधानाचार्य रामहुलास यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि वे एक संघनिष्ठ एवं कर्मनिष्ठ शिक्षक थे। जिनका सामाजिक सरोकार का दायरा विस्तृत था। अध्यक्ष के रूप में राम हुलास यादव जी ने संगठन की मर्यादा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया एवं उनका सकारात्मक सहयोग हमेशा संगठन को मिला। उनका जाना शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रमंडलीय संरक्षक शंकर यादव, कोषाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता महात्मा गुप्ता, बागेन्द्रनाथ पाठक, उमेशचंद्र पांडेय, प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह, सारण जिला अध्यक्ष भरत प्रसाद, जिला प्रतिनिधि विद्यासागर विद्यार्थी, कुमार अर्नज, के. के. सिंह सेंगर, सतेंद्र पांडेय, डॉ रमेन्द्र प्रसाद, जफर हुसैन, दिलीप कुमार, विश्वजीत सिंह तोमर आदि ने भी श्री यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक कुशल संगठनकर्ता, कर्मठ समाजसेवी एवं समर्पित शिक्षक थे। उनके निधन से हमलोगों ने एक दिव्य विभूति खो दिया है।
More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग