अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र मे यस तूफान के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश से खेत खलिहान जलमग्न हो गए हैं। गांव के रास्तों पर पानी भर गया है। लोगों का सामान्य जनजीवन ठप हो गया है। लोग अपने घरों में रहने के लिए विवश हो गए हैं। कई जगह विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। देवरिया गांव के पश्चिम टोला में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से आधी आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। वहीं कई अन्य गांवो में भी ऐसी ही स्थिति है। हालाँकि प्रखंड के चतरा ग्रिड मे शुक्रवार की संध्या से विद्युत आपूर्ति बहाल कर.दी गई है। लेकिन विद्युत पोलों के क्षतिग्रस्त वाले क्षेत्रों में अभी भी विद्युत आपूर्ति बाधित है ,जिससे लोग पीने के पानी तथा मोबाइल चार्जिंग के लिए इधर-उधर भटकते दिखे। वही सुबह से हो रही बारिश से बाजारो में हरी सब्जियां भी नहीं पहुंचीी। सुबह मे दुकान खोलने के निर्धारित समय 10बजे तक मौसम की बेरूखी से दुकाने बंद थी। वहीं सड़के सुनसान पड़ी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग