राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर पंचायत के संझा गांव में आवास योजना में व्यापक पैमाने पर गरबरी हुई है सबसे मजे की बात यह है कि यह संझा गांव मुखिया विधा देवी का गांव है इस गांव में दो मंजिला,पक्के मकान वाला तथा ट्रेक्टर जैसी गाड़ी रखने वाले लोग आवास योजना के लाभ उठायें है सिर्फ इस गांव में 154 से अधिक लोगों ने आवास योजना का लाभ उठाये है इस पंचायत के मुखिया विधा देवी है लेकिन पंचायत के संचालन इनके पति अनिल पांडेय करते है उन्होंने बताया कि पूर्व मुखिया ने यह लिस्ट बनायी थी जिस पर सभी को आवास योजना का लाभ मिला है वर्तमान मुखिया पति आप क्यो नही उस सूची पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच किया क्यो ज्यों का त्यों लागू कराया यह जांच का विषय है कैसे तीन मंजिला वाले लोग को राशि क़िस्त वार कैसे मिलता चला गया जबकि नियम यह है कि पहले चरण नीव फिर दूसरे चरण में नीव से ऊपर कार्य होने पर दूसरा और तीसरा क़िस्त मिलता है सभी क़िस्त का भुगतान कैसे हो रहा था। राजद के मजदूर प्रकोष्ठ के महासचिव बिलराम यादव ने उक्त जानकारी देते हुए आगे कहा कि इसकी जांच सारण डी एम स्वयं करें सभी राशि की रिकवरी हो साथ ही सभी दोषियों पर प्रथमिकि दर्ज करायी जाये


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग