पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के देवरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में कोरोना वैक्सीनेशन एक्सप्रेस ने पहुंच कैम्प लगाया जिसमें 14 बुजुर्गों ने वैक्सीन लिया। मौके पर चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह, एएनएम प्रतिमा कुमारी, कार्यपालक सहायक विकास कुमार और आंगनवाड़ी सेविका प्रभावती देवी कोड संख्या 62, लीलावती देवी व आशा कार्यकर्ता शारदा देवी, चिन्ता देवी मौजूद रहे। लगातार हो रही बारिश और तेज हवा से टीका लेने वाले लोगों में कमी देखी गई वही गांव वालों ने बताया कि पहले से कैम्प लगने की जानकारी नही होने से वैक्सीन लेने वालों में कमी हुई। मौके पर चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने बताया कि 14 लोगों को वैक्सीन दी गई। वही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लें और सरकारी गाइडलाइन का पालन करतें हुए मास्क का इस्तेमाल करें और हाथों को सेनेटाइजर से साफ करें। बाहर से घर पर जाने पर हाथों को साबुन से जरूर धोये। सर्दी बुखार खांसी होने पर चिकित्सक से जरूर सलाह लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग