अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जी एस बंगरा निवासी समाजसेवी विजय कुमार यादव की पत्नी रितू भारती “मदर टेरेसा फाउंडेशन” की सारण जिला महिला उपाध्यक्ष चयनित की गई हैं। इस आशय का एक पत्र राष्ट्रीय चेयरमैन ओबीसी कोआडिनेशन कमिटी व गुजरात प्रदेश प्रभारी भीखा भाई हेरभा ने निर्गत किया है। जिसमे उन्होने बताया है कि मदर टेरेसा फाउंडेशन के सिद्धांतों और विचारों को पिछले 5 वर्षों से जन-जन तक पहुंचाने में इन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे प्रभावित होकर मदर टेरेसा फाउंडेशन की कार्यसमिति ने महिला वूमेन वाइस प्रेसिडेंट ऑफ़ सारन की नियुक्ति की है। उन्होने अपेक्षा की है कि युवा वर्ग, किसान, मजदूरों और समाज के शोषित समुदाय के लिए आपका कार्य निरंतर जारी रहेगा। रितू भारती के जिला उपाध्यक्ष बनने पर कई गणमान्यो डा मुन्ना भास्कर, मनोज मिश्रा, नागेंद्र राय, पप्पू कुशवाहा, मनिंद्र पांडेय, प्रशांत दूबे, अखिलेश्वर पांडेय रामबाबू यादव, देवेन्द्र मिश्र, अमित गिरि,मनोज तिवारी, राजेश तिवारी सहित कई ने बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग