पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के मठिया गांव से गुजर रही मशरक महाराजगंज बड़ी रेल लाइन के किनारे शनिवार की शाम बकरी चरा रहा युवक रेलवे पोल से प्रवाहित बिजली के झटकें से बुरी तरह झुलस गया। जिसे गंभीर रूप से झुलसे अवस्था में पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान कवलपुरा गांव निवासी मो सतार मियां का 17 वर्षीय पुत्र खुशबू दिन अली के रूप में हुई। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने बुरी तरह से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वही ग्रामीण दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रहा था कि रेलवे ट्रेन चलाने के लगाए पोल से प्रवाहित विद्युत का झटका लग गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। गाव वालों ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।वही झुलसने की घटना सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।






More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग