राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा ( सारण)। प्रखंड के खैरा थाना के भवन की स्थिति जर्जर होने तथा उसके छत में रिसाव के कारण सिरिस्ता में रखें बहुमूल्य कागजात नष्ट होने के कगार पर चले गए हैं। यास तूफान के कारण से हो रही बारिश के चलते खैरा थाना के सभी कागजात छत के रिसने और टपकने से नष्ट होने के कगार पर चले गए हैं। पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी खुद को भीगा करके इन कागजातों को बचाने में हकलान है। सूत्रों की माने तो जब जब बारिश होती है खैरा थाने की छत लगता ही नहीं कि मानो छत है जैसे फुस का घर टपकता है वैसे ही खैरा थाने का छठ टपकना शुरू कर देता है। जिसके कारण पुलिस पदाधिकारियों एवं थाने में कार्यरत मुंसी तथा अन्य कर्मचारियों को कागजात बचाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है।इस वर्षा को बे मौसम बरसात माना जा रहा है।जब वास्तविक मानसून की बारिश शुरू होगी तो और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।इस बाबत खैरा थाना प्रभारी अपर थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पदाधिकारियों को सूचना दी गई है।





More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग