अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। वैक्सीनेशन रथ द्वारा घर-घर जाकर पूछ पूछ करके वैक्सीन दिया जा रहा है। वही लोग वैक्सीन लेने के लिए भी तैयार नहीं है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वैक्सीनेशन कार्य कर रही टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर मेघनाथ प्रसाद ने बताया कि हम लोग देवरिया पंचायत के उजियार दास टोला मे शनिवार को घर घर जाकर 45 प्लस वालों को पूछ पूछ कर के वैक्सीन देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोग लेने के लिए तैयार नहीं है। सुबह 10बजे से घर घर जाकर करीब 2:00 बजे तक 6 लोगों को वैक्सीन लगाया जा सका है। उन्होंने बताया उनके पास डेढ़ सौ लोगों को वैक्सीन देने की पर्याप्त दवा उपलब्ध है। बाद में उन्होंने देवरिया ग्राम में 45 प्लस उम्र में कई लोगों को वैक्सीन लगाया। मौके पर शैलेन्द्र कुमार फार्मासिस्ट, एएनएम अनीषा पटेल, निर्मला देवी सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी थें।





More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग