- स्थानीय लोग अनेकों बार प्रशासन से हटाने की कर चुके थें मांग।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने एन एच 331 पर मिठाई दुकान के पास एक सूखा पेड़ टूटकर युवक पर जा गिरा। हादसे में उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी भूषण उपाध्याय के 20 वर्षीय पुत्र संतोष उपाध्याय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संतोष प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित एक मिठाई दुकान से समोसा खरीदने के लिए वहाँ अपना बाइक खड़ा कर समोसा खरीदने गया। समोसा खरीद कर जैसे ही वह अपने बाइक के पास आया तब तक बगल में एक सूखा हुआ सेमर का पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।हालांकि स्थानीय लोगो ने आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। वही मृतक के परिजनों को भी इस संबंध में सूचना दी गई। स्थानीय लोगो ने इस पेड़ को हटाने के लिए कितनी बार वन विभाग के अधिकारियों को लिखित एवम मौखिक आवेदन दे कर भारी दुर्घटना की आशंका जताई थी लेकिन अधिकारियों के कान पर जू तक नही रेंगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग