राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोपा बसडीला शाहपुर पथ पर तेजगति से जा रहे अनियंत्रित बोलेरो बोलोरो के धक्के से अनवल के एक व्यक्ति की मौत

राष्ट्रनायक नयूज।

जलालपुर (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के अनवल ग्राम में  बसडीला शाहपुर पथ पर तेजगति से जा रहे अनियंत्रित बोलेरो ने एक व्यक्ति को धक्का दे दिया जिससे वह विद्युत पोल से टकरा गयाऔर मौत हो गई। मृतक 45वर्षीय चंदन कुमार महतो, पिता स्व जगनाथ महतो बताया गया है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की देर संध्या  सड़क के किनारे स्थित अपने घर से चंदन कुमार लघुशंका के लिए सड़क की ओर निकला था। तभी जलालपुर  की ओर से आ रहे  एक तेज गति की बोलेरो  ने धक्का मार दिया और भाग निकला। जिससे चंदन सड़क के किनारे खड़े पोल से टकरा गया तथा बगल की खाई मे गिर गया। इसमे उसका सिर फट गया। घटना के घंटेभर बाद  लोगों ने पोल के पास फैले  अत्यधिक खून को देखा। बाद अगल-बगल देखने  पर लोगो को अचेत चंदन खाई मे पड़ा दिखा। जिसे निकाल कर सभी सड़क  पर लाए। तभी वहां से गुजर रहे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रुक कर घायल चंदन को अपनी  एस्कॉर्ट गाड़ी में  लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचवाया। जहां उसको चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चंदन के परिवार में उसकी पत्नी लीलावती देवी, एक पुत्र मंटू तथा दो पुत्रियां हैं। मृतक  अपने तीन भाइयों कुंदन तथा पप्पू में सबसे बड़ा है। घटना के बाद चंदन की मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों ने सड़क को  कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर दिया लेकिन कोपा पुलिस ने आकर अवरुद्ध को हटवाया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के घर के समीप एक ठोकर था जिसे कुछ ही दिन पहले  पुलिस ने हटवा दिया था। बेलगाम दौड़ रही गाड़ियों से घट रही घटना  से ग्रामीण काफी सहम गए हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर से मांग की है कि गांव के पहले तथा गांव के बाद की सीमा पर एक एक ठोकर अवश्य बनवाया जाए। जिससे ग्रामीण सुरक्षित रह सकें।