कवारेंटिन केंद्र में अप्रवासी मजदूरों को मिल रहा है घटिया भोजन, विरोध
पानापुर(सारण)। प्रखंड के हाईस्कूल कोंध भगवानपुर में बने कवारेंटिन सेंटर में ठहरे दो दर्जन अप्रवासी मजदूरों ने घटिया एवं बासी भोजन मिलने की शिकायत की है। अप्रवासी मजदूरों की शिकायत पर मंगलवार को जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, भोरहा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मोख्तार अहमद के अलावे कवारेंटिन किये गए अधिकांश मजदूरों के परिजन भी हाईस्कूल पर पहुँचे एवं इन मजदूरों से बात की। मजदूरों ने बताया कि एक तो खाना बाहर से बनके आ रहा है। वही, उन्हें दोनो वक्त केवल चावल परोसा जा रहा है। सुबह में बने दाल को ही रात में दुबारा दिया जा रहा है। मजदूरों ने फेंके गए खाने को दिखाते हुए बताया कि शिकायत करने पर भोजन के आपूर्तिकर्ता द्वारा डांट डपट किया जा रहा हैं। अप्रवासी मजदूरों एवं उनके परिजनों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए जिला पार्षद प्रतिनिधि ने केंद्र के नोडल पदाधिकारी को तथ्यों से अवगत कराया। शिकायत मिलने के बाद केंद्र के नोडल पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुँचे एवं मजदूरों को आश्वासन दिया कि अब उनके लिए केंद्र पर ही भोजन बनाया जाएगा। मालूम हो कि इस केंद्र पर 23 अप्रवासी मजदूरों को कवारेंटिन किया गया है जिसमे अधिकांश पड़ोसी पंचायत भोरहा के निवासी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग