राजद ने निर्धन परिवारों के बीच खाद्य सामग्री किया वितरण
एकमा (सारण)। कोरोना वायरस महामारी को लेकर देशव्यापी लागू लॉकडाउन के चलते असहाय, दैनिक मजदूर व गरीबों के समक्ष भुखमरी की हालत उत्पन्न हो गई है। इस विकट परिस्थिति में क्षेत्र में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहे इसी को ध्यान में रखकर समाजसेवी व राजद नेता श्रीकांत यादव के द्वारा जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का लगातार वितरण कराया जा रहा है। मंगलवार को लहलादपुर प्रखंड के कटेया ग्राम पंचायत के लश्करीपुर गांव में जरूरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, मसाला, साबुन व सरसो तेल का वितरण राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष यादव द्वारा किया गया। उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाने, लॉकडाउन का पालन व प्रशासन को हर सम्भव सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर नगर पार्षद जीतेंद्र सिंह, इमामुद्दीन अंसारी, अच्छेलाल मांझी, छोटेलाल म़ांझी, परमेश्वर महतो, रवि महतो, रितेश पटेल, वीरेंद्र शर्मा उर्फ छोटा लालू व अधिवक्ता रामनारायण राय मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग