राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एस एच-90 पर गोपालवाड़ी गांव के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत, तीन घायल

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।

मशरक (सारण)। मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर थाना पुलिस गश्ती दल एएसआई अरूण प्रकाश ने घायल तीनों को गश्ती गाड़ी में लादकर पीएचसी मशरक में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां घायलों में एक मोटरसाइकिल सवार की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ निवासी ललन प्रसाद रस्तोगी के 18 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार रस्तोगी और दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव निवासी स्व रजनीकांत ओझा का 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण चन्द्र ओझा,स्व नगनारायण ओझा का 25 वर्षीय पुत्र प्रकाश चन्द्र ओझा के रूप में हुई। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुम्हैला गांव के युवक मशरक की तरफ से अपने गांव जा रहे थे कि छपरा की तरफ से आ रहा युवक की मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों घायल सड़क पर गिर पड़े। मौके पर गश्ती दल ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां घायलों में एक के हाथ में फ्रैक्चर होने से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही थाना पुलिस ने घटना में दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल कर रहें हैं।