राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल के पूरा होने पर बधाई: बीरबल प्रसाद

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।

मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद और जिला किसान मोर्चा मंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल के कार्यकाल पूरा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के कार्यकाल के सात साल पूरा होने पर 30 मई को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जब पूरा देश कोविड संकट से जूझ रहा हो तब जनता के लिए जनता के बीच, जनता की सेवा ही जनप्रतिनिधियों का सच्चा धर्म है।उन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए पीएम केयर्स फंड फॉर चिल्ड्रेन योजना की शुरुआत के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। कहा है कि प्रधानमंत्री की यह संवेदनशील सोच संकट के समय हिम्मत देती है और  उम्मींद की किरण जगाती है। प्रधानमंत्री पूरे देश में कोविड संकट के समाधान और जनता को हर संभव सहायता पहुंचाने को  लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं। बीजेपी का हर एक नेता और कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा है,  लोगों को जरूरी सामान भोजन, मास्क आदि मुहैया कराने से लेकर कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाने तक में पार्टी की पूरी मशीनरी जुटी है। यह समय मिलजुलकर काम करने का है। मगर ऐसे वक्त में भी जो राजनीतिक पार्टियां सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति करने में जुटी है, उन्हेंं भी यह देश और जनता पहचान रही है, समय आने पर उन्हें सबक जरूर मिलेगा।।अब सरकार की हर योजना का लाभ सीधे लाभुकों के खाते में पहुंचता है। जन-धन योजना, उज्ज्जवला और आयुष्मान योजना ने महिलाओं, गरीबों और वंचितों को स्वस्थस  और सक्षम जीवन जीने का बड़ा सहारा दिया है।