पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।
मशरक (सारण)। वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण रविवार से मशरक प्रखंड में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन नही किया गया। इससे युवा वर्ग में काफी मायूसी है। लोग वैक्सीन नहीं लगने से परेशान हैं। बता दें कि मशरक प्रखंड के पीएचसी में कैंप लगाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका दिया जा रहा था। परंतु पिछ्ले चार दिनों से टीकाकरण कार्य बंद कर दिया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि वैक्सीन का स्टॉक नहीं होने के कारण टीकाकरण बंद किया गया है परंतु 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कार्य जारी है।जो पीएचसी परिसर में और वैक्सीनेशन एक्सप्रेस रथ के माध्यम से दो गांवों में दी जा रही है। दुबारा वैक्सिन का स्टॉक मिलने के बाद 18 प्लस के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। वही आपकों बता दें कि 45 प्लस के वैक्सीनेशन सेन्टर पर भी लोगों की उपस्थिति नही दिख रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग