पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।
मशरक (सारण)। कोरोना की दूसरी लहर में हो रही मौतों व संक्रमण की रफ्तार के कारण लोगों में खौफ छाया है, लेकिन इस पर विजय पाने वाले कोरोना विजेता बन रहे हैं। ऐसे ही एक विजेता बने मशरक थाना के एएसआइ अरूण प्रकाश। जिन्होंने लगातार दो बार कोरोना पाज़िटिव रहने के बाद होम क्वारेटाइन रहकर कोरोना वायरस को मात दी है।अरूण प्रकाश की ड्यूटी के दौरान सर्दी खांसी होने पर मशरक पीएचसी में इलाज के लिए गये जहां चिकित्सक ने कोरोना जांच को कहां जिस पर जांच के दौरान वे पाज़िटिव पाएं गये। ऐसी गंभीर हालात में 42 साल के एएसआइ की हिम्मत टूट गयी और वे घबड़ा गये पर चिकित्सक ने समझाया कि आप कोरोना को हरा सकते हैं दवा ले और होम क्वारेटाइन रहिए। लेकिन जब चौदह दिन तक होम क्वारेटाइन रहने के बाद जांच कराया तो रिपोर्ट फिर से पाज़िटिव आयी। फिर से दवा खाकर और नियमित रूप से संयमित रहकर 14 दिन के बाद अदृश्य शत्रु को हरा दिया।वे बताते हैं कि अस्पताल में जांच कराने पर रिपोर्ट जब पाज़िटिव आयी तों उनका मनोबल टूट पड़ा बैठने की स्थिति भी नहीं थी, चिकित्सकों ने समझाया तो हिम्मत बढ़ा। दवा के साथ नियमित योग, काढ़ा पीकर कोरोना को हरा दिए हैं।आनंद प्रकाश बताते है कि भोजन अच्छा नहीं लगता था, लेकिन खाना कभी बंद नहीं किया। फलों का भी सेवन किया। परिजन ने समझाया कि कोई बीमारी ऐसी नहीं जो ठीक नहीं हो सकती। यह बीमारी भी ठीक हो जाएगी।जिस पर मैने अमल किया और कोरोना पर विजय पाकर फिर से ड्यूटी पर तैनात हो गये है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग