पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।
मशरक (सारण)। एक तरफ जहां देशभर में घातक कोरोना वायरस का संकटकाल जारी है वहीं, कोरोना संकट के दौर में दिवस और जयंतियां भी मनाई जा रही हैं इस बीच ही आज यानी 30 मई को “हिंदी पत्रकारिता दिवस” है। इस अवसर पर बनियापुर राजद विधायक ने सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी है। राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं, लोकतंत्र को मजबूत करने से लेकर समाज को सही दिशा दिखाने में हर काल में पत्रकारों की महती भूमिका रही है। देश में 1826 में आज ही के दिन हिन्दी के पहले अखबार “उदंत मार्तंड” का प्रकाशन शुरू हुआ था, तब से आज तक समाज के सजग प्रहरी के रूप में अपनी कलम से जनता को जागरूक कर राष्ट्र की प्रगति में अहम योगदान देने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई एवं शुभकाननाएं। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया की वे आमजन की समस्या को प्रमुखता से उजागर करें तथा अपनी कलम के माध्यम से देश को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग