राष्ट्रनायक नयूज।
छपरा (सारण)। साढ़ा ढाला रेलवे ओवर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट जलाने का आदेश डीएम द्वारा मौखिक रूप से शुक्रवार के दिन नगर भ्रमण के दौरान कठिया बाबा मंदिर के समीप सलुइस गेट निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को दिया था लेकिन असामाजिक तत्वों की कारस्तानी बता नगर निगम अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहा है। आज तक पुल पर अंधेरा है और जिलाधिकारी नीलेश रामचंद्र देवड़े के आदेश को नहीं मानते दिख रहे हैं नगर निगम अधिकारी। बहरहाल नगर निगम की लापरवाही का शिकार आरओबी से होकर गुजरने वाले आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग