राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महिलाओं के बीच टीकाकरण को ले फैली दुस्प्रचार,  लोगों ने कोविड के टीके लेने से किया मना

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।

बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के कराह वार्ड नम्बर दो में महादलित समुदाय के लोगों ने कोरोना के टीके लेने से मना कर दिया। समुदाय द्वारा टीका नहीं लेने की फरमान के बाद टीकाकरण के लिए दलित बस्ती के कर्मशाला पर पहुंची टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। टीम के सदस्य टीकाकरण के फायदे की जानकारी देते रहे लेकिन, बस्ती की एक भी महिला पुरुष उनकी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। दलित बस्ती की महिला पुरुषों के सामने किसी की एक न चली। समझाने आये स्थानीय मुखिया शिवजीदास को भी लोगों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। कई महिलाएं मुखिया से जूझ पड़ी। मुखिया ने बताया कि बस्ती की महिलाओं में टीकाकरण को लेकर फैली मिथक घर कर गई है। टीकाकरण के बाद उत्पन्न परेशानी अथवा किसी अनहोनी की जबाबदेह कौन होगा यह महिलाओं का प्रश्न था। बस्ती की महिलाएं मुखिया से इसका लिखित साक्ष्य मांगने लगी। फिर हंगामा करते हुए वह टीकाकरण केंद्र से वापस हो गई। महिलाओं ने बताया कि उनको देखने वाला कोई नहीं है। योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलता। लॉक डाउन में वह जैसे तैसे भोजन की जुगाड़ में लगी है। इधर, डॉक्टर ने टीकाकरण को कारगर और सुरक्षित बताया है।