संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।
बनियापुर (सारण)। गत शनिवार को प्रखण्ड मुख्यालय के समीप मुख्य बाजार बनियापुर में पेड़ की डाली गिरने एक युवक की मौत हो गई थी।जिस मामले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर निवासी व मृत युवक की मां ने बनियापुर थाने में यूडी केस दर्ज कराया है। जिसमे पीड़िता ने बताया है की मेरा पुत्र संतोष उपाध्याय बनियापुर में एक दंत चिकित्सक के यहाँ कार्य करता था।प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी वह बनियापुर जा रहा था। तभी मुख्यालय के समीप सूखे सेमल की डाली टूटकर उसके सर पर गिर गया।जिससे मेरे पुत्र की मौत हो गई। इधर स्थानीय लोग अबिलम्ब पेड़ नहीं कटवाए जाने पर वन-विभाग पर भी मुकदमा दर्ज करने की बात कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग