संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।
बनियापुर (सारण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का दो वर्ष पूरा होने पर स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखण्ड के चेतन छपरा में सेवा ही संगठन है, के संकल्प के साथ जरूरतमंदों को राशन कीट उपलब्ध कराया।साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिये सैकड़ो लोगों के बीच मॉस्क, सेनेटाइजर एवं अन्य आवश्यक सामग्री का बितरण किया गया। इस दौरान सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों से लोगों को रूबरू कराया गया।सांसद ने प्रधानमंत्री के मन की बात का भी जिक्र किया और कोरोनाकाल मे लोगों को सजग, सतर्क और सुरक्षित रहने का अनुरोध किया। वही कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त करने के लिये टीकाकरण को रामबाण इलाज बताया।मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने भी सभी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार के साथ टीकाकरण केंद्र पर पहुँच टीका लगवाने और अपने आसपास के लोगों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का अनुरोध किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, संजय सहाय, नरेंद्र पाल सिंह, नीरज श्रीवास्तव, रामानंद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग