संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।
बनियापुर (सारण)। कोरोना महामारी के बीच प्राकृतिक आपदा ‘यास’ और ‘ताऊते’ चक्रवात से प्रभावित होकर वर्तमान समय में एक साथ लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में निम्नवर्गीय एवं मध्यवर्गीय परिवार आर्थिक तंगी के बीच गुजर बसर करने को विवश है। जिसको देखते हुए प्रखंड के प्रतिष्ठित विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा अपने सामाजिक कर्तब्यों का निर्वहन करते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। विद्यालय के निदेशक धनंजय सिंह एवं सचिव प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल पूछरी एवं बनियापुर में अध्ययनरत सभी बच्चों का कोरोन काल मे विद्यालय शुल्क को माफ करने का फैसला लिया गया। जबतक विद्यालय में सुचारू रूप से पठन-पाठन प्रारंभ नही हो जाता तबतक किसी प्रकार के शुल्क अभिभावकों को देने की जरूरत नही है। वही बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन क्लास भी निःशुल्क चलता रहेगा।विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह के साहसिक कदम उठाए जाने से छात्रों एवं अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। साथ ही बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा लिये गए फैसलो का भरपूर स्वागत किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग