राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिला समेत 10 लोग घायल हो गये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। इस संबंध में रविवार को दाउदपुर थाने में पीड़ितों द्वारा नामजद आरोपित करते हुए सूचना दी गई है। वहीं पुलिस मामलों की छानबीन में जुट गई है। एक पक्ष की पीड़िता शिवकुमारी देवी ने एकमा सीएचसी में उपचार के दौरान बताया कि दाउदपुर गांव में रविवार को वह पेड़ से लगे आम को तुड़वा रही थी। इसी बीच पड़ोसी शिवशंकर सिंह के पुत्रगण अरविंद कुमार सिंह व सुजीत कुमार सिंह लाठी-डंडा लेकर मामूली कहासुनी के बाद उक्त वेवा महिला से मारपीट करने लगे। यह देख कर बीच बचाव करने आए हिमांशु शेखर (27), विनोद सिंह (43), अजीत सिंह (37), अजय सिंह (43), प्रमिला कुमारी (40) सहित शिवकुमारी देवी (80) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के शिवशंकर सिंह के पुत्रगण अरविंद कुमार सिंह (35) व सुजीत कुमार सिंह (40) भी मारपीट में घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाया गया है। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सिम्पी के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं बेहतर उपचार हेतु एक पक्ष के विनोद सिंह व अजय सिंह व दूसरे पक्ष के अरविंद कुमार सिंह को भी बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया। उधर कोहड़ा बाजार में घर से निकलने वाले रास्ते के विवाद को लेकर जोहाना खातून (28) व मैतून खातून (60) को पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित महिलाओं ने नारद साईं व नूर हसन साईं पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। दोनों घायल महिलाओं का उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा