राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला युवा जदयू उपाध्यक्ष निरंजन सिंह की माता व स्वर्गीय विन्दा सिंह की 75 वर्षीय पत्नी देवान्ती कुंअर की हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वहीं उनके छोटे भाई मनीष कुमार अन्त्येष्टी के सामान खरीदने के लिए अपने दोस्त के साथ ताजपुर बाजार पर आ रहे थे। इस बीच तेज़ रफ़्तार से आ रही बोलेरो के धक्के से वह तरह घायल हो गए। ताजपुर बाजार पर प्राईवेट डाक्टर डॉ पी एन कान्त के यहां प्राथमिक इलाज के वाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही जदयू नेता की माता के चित्र पर सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। उनके माता का दाह संस्कार डुमाईगढ घाट पर कर दिया गया। मुख्याग्नि निरंजन सिंह ने दिया। जहां पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उक्त मौके पर विजय सिंह, दारा सिंह, शिक्षक सतेन्द्र सिंह आदि अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग