राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर साई टोले गांव में रविवार को जमीनी विवाद में हुए जमकर मारपीट में एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते दाउदपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुच शव को अपने कब्जे में लिया। मामले को फिलहाल शांत कराया। वहीं जख्मी लोगों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार साई टोले निवासी जिउला साई, मोगल साई, सोगल साई तथा समसूदीन साई के घर से पुरानी जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें समसुदीन साईं के पुत्र बदरी साई की मौत हो गयी। वहीं स्थानीय पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है। पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग