राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर नया टोला गांव में रविवार की सुबह मछली देखने क्रम में एक 15 बर्षीय किशोर तलाब में डूबने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नया टोला गांव निवासी रम्भू राम का पुत्र रवि कुमार है।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बाहर निकाला। और इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी।जहाँ दाउदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वही बताया जाता है कि रम्भू अपने पूरे परिवार के साथ दो दिन पूर्व ससुराल शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। रम्भू अपने पत्नी आशा देवी, पुत्री चांदनी के साथ ससुराल गया था।वह पुत्र सूरज और रवि कुमार गांव में नए तलाब पर घर से खाना खा कर तीन चार युवकों के साथ मछली देखने गया जहाँ युवक का पैर पांक में फिसलने क्रम लबालब पानी भरे तालाब मे डूब गया। वही अन्य साथी बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े लेकिन उसे ढूंढ नही सके उनमें से एक गांव में हल्ला की तो ग्रामीण पहुंचे। कुछ ही देर बाद युवक को पानी से बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।बाद परिजनों व मुहल्ले में कोहराम मच गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि मांझी सीओ के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिसबल घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लिया।जिसे पोस्टमार्टम प्रक्रिया में छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग