राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल, रेफर

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के छपरा-मशरक-महम्मदपुर एसएच 90 सड़क मार्ग पर गोपालबाड़ी गांव के पास दो मोटरसाईकिल की आमने सामने की  टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मशरक थाना पुलिस गश्ती दल ने घायलों को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक मोटरसाईकिल सवार घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के यदू मोड़ निवासी ललन प्रसाद रस्तोगी के18 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार रस्तोगी के रूप में हुई। वहीं दूसरे मोटरसाईकिल सवार घायलों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव निवासी स्वर्गीय रजनीकांत ओझा के 17 वर्षीय पुत्र कृष्णचंद ओझा एवं स्वर्गीय नगनारायण ओझा के 25 वर्षीय पुत्र प्रकाश ओझा के रूप में हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कुम्हैला गांव निवासी युवक मशरक से इसुआपुर की तरफ जा रहे थे। वहीं मशरक निवासी युवक इसुआपुर की तरफ से मशरक की तरफ आ रहा थे कि दोनों गाड़ियोंं में टक्कर हो गई और दोनों घायल हो गए। वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।