राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। रविवार को अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए जरूरी सामान खरीदने जा रहे बेटा व भतीजा बोलेरो के ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज ताजपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। जख्मी दोनों युवक सारण जिला जदयू उपाध्यक्ष निरंजन सिंह के भाई बताए जाते हैं। घटना के संबंध में श्री सिंह ने बताया कि दोनों भाई मां के देहांत के बाद अंतिम संस्कार के लिए ताजपुर बाजार से जरूरी सामान लाने जा रहे थे। इसी क्रम में ताजपुर फुलवरिया के समीप पीछे से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे दोनों युवक वहीं गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में मनीष कुमार सिंह एवं रंजीत सिंह शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग