राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को रैपिड एंटीजन किट से 51 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया, जांच में सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि रविवार को रेफरल अस्पताल तरैया में 51 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया जांच में सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। वहीं रेफरल अस्पताल एवं अन्य जगहों पर कैंप में 23 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया कि क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा हैं। टीका बिल्कुल ही पूरी तरह सुरक्षित है। किसी तरह के अफवाहों पर लोग ध्यान न दे, इसे सभी लोग अवश्य लगवा लें। अबतक क्षेत्र भर के कई गणमान्य लोगों ने टीका लिया है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। सभी लोग अपने आसपास के लोगों को जागरूक टीका जरूर लगवाये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग