विभिन्न मांगों को लेकर कम्युनिस्टों ने दिया धरना
दरियापुर(सारण)। भाकपा अंचल कमेटी के तत्वावधान में सीपीआई कार्यालय डेरनी बाजार के सामने जिला सचिव पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ के एन सिंह के अध्यक्षता में केंद्र एवं राज्य सरकार के गलत निर्णय के विरोध में विभिन्न मांगों को लेकर कामरेडो ने 4 घंटे का धरना दिया। पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना मे शामिल लोग बैठे थे। कामरेडों का मुख्य माँग प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों को निशुल्क घर वापसी कराया जाए, सभी राशन कार्ड धारी व वैसे गरीब जिनका कार्ड नहीं है उन्हें भी 3 माह का फ्री राशन उपलब्ध कराया जाए, मजदूर एवं कमजोर लोगों के खातों में दस हजार दिए जाएं, प्रधानमंत्री केयर फंड का पैसा कोरोना के इलाज पर खर्च किया जाए तथा नव निर्माणाधीन संसद भवन का निर्माण कार्य रोककर लगने वाले इस फंड के हजारों करोड़ रुपए को इस कोरोना महामारी में लगाया जाए मुख्य रूप से शामिल है।धरना कार्यक्रम में महात्मा प्रसाद गुप्ता, किशोरी राय, धर्मदेव महतो, शंकर माँझी,रामेश्वर राम, जगदीश शर्मा आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग