31 मई को पूरे जिला में प्रतिरोध कार्रवाई
छपरा(सारण)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सारण जिला कमिटी, पार्टी के समस्तीपुर जिला कार्यालय पर, सीपीआई(एम) के विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, विधायक दल के नेता एवं राज्य सचिवमंडल सदस्य की हत्या के इरादे से 29 मई की रात के दस बजे किये गये दुस्साहसिक हमले की तीव्र शब्दों में निन्दा करती है। अजय कुमार पर करीब 1 महीना पूर्व हत्या के इरादे से किये गये हमले में वे बाल-बाल बच गये थे और इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों सहित आला अधिकारियों को, हत्या के इरादे से किये जाने वाले हमले के पीछे की साजिश की जाँच के साथ-साथ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन उस हमले के संबंध में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में एक सप्ताह पहले समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक से पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मिलकर विधायक अजय कुमार की सुरक्षा और ज्यादा मजबूत करने की अपील की गई थी। साजिशकर्ताओं द्वारा पार्टी जिला कार्यालय पर हमला पूर्व हमले की अगली कड़ी है। इस हमले में सुरक्षा गार्ड बुरी तरह घायल हैं और कार्यालय के सामानों को तहस-नहस करने के साथ-साथ बाहर खड़ी गाड़ी भी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से सटे पुलिस अधिकारियों के समीप के इलाके में अवस्थित कार्यालय पर, तालाबंदी के समय रात के दस बजे किये जाने वाले हमले से राज्य की कानून-व्यवस्था के ध्वस्त होने एवं राज्य पोषित अपराधियों के मनोबल के मजबूत होने का द्योतक है। पार्टी इस पूरे घटना की उच्च स्तरीय जाँच और इसके पीछे की राजनैतिक साजिश के उद्भेदन के साथ ही अपराधियों एवं उनके सरंक्षकों के गिरफ्तारी की माँग भी करती है। 31 मई को पूरे जिले में, इस हमले के विरोध में हर स्तर पर प्रतिरोध की कार्रवाई संगठित की जायेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग