- छपरा शहरी क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या के समाधान को लेकर छपरा सांसद के साथ हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया निर्णय
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी अध्यक्षता में छपरा शहरी क्षेत्र अंतर्गत जल-जमाव की समस्या के समाधान हेतु वर्चुअल समीक्षा बैठक संपन्न हुयी जिसका संचालन जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से किया गया। इस वर्चुअल बैठक में माननीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता एवं महापौर छपरा नगर निगम सुनीता देवी ने भी भाग लिया। वर्चुअल बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के द्वारा छपरा नगर निगम द्वारा किये गये कार्यों एवं मानसून आने के पूर्व किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा स्वयं विगत 28 मई को छपरा शहर में जल- जमाव का स्थल निरीक्षण किया गया जिसमें कई जगहों पर जल निकासी एवं अतिक्रमण संबंधी मामले पाये गये थे जिसके विरुद्ध माईकिंग कराकर अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण हटाने का निदेश नगर आयुक्त को दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि खनुआ नाला इस शहर की जीवन रेखा है जिसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांढा ढाला के पास खनुआ नाला पर दूकान बनायी गयी है जिसमें अधिकांश दूकाने लम्बे समय से बंद पड़ी है। इन दूकानों को नगरपालिका अधिनियम-2007 के प्रावधानों के अनुसार तुड़वाने का निदेश दिया गया है ताकि बरसात के पूर्व नाले की सफाई करायी जा सके। खनुआ नाले का अंतिम सिरा छपरा शहर के वार्ड नं0-29 मुहल्ला रुपनगर में स्थित है यहाँ पर खनुआ नाला चंवर में गिरता है। यहाँ पर भी नाला पूरी तरह जाम पाया गया। जिस गति से पानी का प्रवाह होना चाहिए उस गति से प्रवाह नही हो पा रहा था। जिसको लेकर नगर आयुक्त और बुडको के अभियंता को अविलंब नाले की सफाई करवाना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कटहरी बाग स्थित हनुमान मंदिर से लेकर तेलपा तक जल-जमाव की समस्या बनी रहती है इसको लेकर नगर आयुक्त को निदेश दिया गया कि यहाँ के पथ के फ्लैक का निरीक्षण करें एवं कहीं पर अतिक्रमण है तो उसे हटवाते हुए फ्लैंक स्थित नालें की समुचित सफाई करवायें। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बरसात के आगमन के मद्देनजर शहर में जल-जमाव की समस्या के निराकरण हेतु कुल 25 नालों की चिन्हित करते हुए सफाई एवं उड़ाही का कार्य करायी जा चूकी है। उन्होंने कहा कि उप नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम के नितृत्व में क्यूआरटी का गठन किया गया है जिसके तहत छपरा नगर निगम को सात जोनों में बाटा गया है। प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वर्षा के दौरान प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जल निकासी कराना सुनिश्चित कर रहें है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभुनाथ नगर में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर भवन को खाली कराने के लिए विभाग द्वारा निर्देश निर्गत है परन्तु सैकड़ों लोग जान जोखिम में डालकर उसमें रह रहे हैं मगर भवन खाली करने को राजी नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक से बात कर जर्जर भवन को तोड़ा जाएगा।
सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि जल-जमाव की समस्या का निराकरण प्राथमिकता निर्धारित कर किया जाय। इसके लिए सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई अभियान चलाकर पूर्ण किया जाय। उन्होंने कहा कि अगर कहीं अतिक्रमण है तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई किया जाय। बैठक में विधायक सीएन गुप्ता और महापौर सुनीता देवी ने भी अपने सुझाव व्यक्त किये। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, कार्यपालक अभियंता बुडको, वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम कार्य प्रमंडल छपरा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग